Nafas ki gazlen

Welcome to the wonder world of Urdu literature

Tuesday, January 19, 2021

हर क़दम  इब्तिदा सा लगता है 
ये सफ़र कुछ नया सा लगता है 

हो गया जब  से वो जुदा मुझसे
हर  कोई  बेवफ़ा  सा  लगता है

कौन  जाने  ये कब  छलक उट्ठे
शाम से दिल भरा सा लगता है

पूछ मत तश्नगी मिरी कि मुझे 
अब समंदर  ज़रा  सा लगता है 

सहमा सहमा है उम्र का  चेहरा 
आइना भी  डरा  सा  लगता  है 

ये  क़फ़स और धूप  की किरचें
कोई रौज़न खुला सा लगता है

क्या भरोसा है कब बदल जाये 
वक़्त भी सरफिरा सा लगता है 

क्यूँ 'नफ़स' को  सलीब देते हो 
आदमी तो  भला सा लगता है

शब्दार्थ : 
इब्तिदा - आरम्भ, तश्नगी - प्यास, क़फ़स - कारागार 
रौज़न - रोशनदान 

ہر قدم  ابتدا   سا   لگ تا  ہے 
یہ سفر کچھ نیا  سا لگ تا ہے 

ہو گیا جب سے وہ جدا مجھ سے
ہر کوئی بے وفا سا لگ تا ہے

کون جانے یہ کب چھلک اٹھے
شام سے دل بھرا سا لگ تا ہے

پوچھ مت تشنگی مری کہ مجھے 
اب سمندر ذرا  سا  لگ تا  ہے 

سہما سہما  ہے  عمر  کا چہرہ
آئنہ  بھی  ڈرا  سا  لگ تا  ہے

یہ قفص اور دھوپ کی کرچیں
کوئی روزن خلا سا لگ تا ہے

کیا بھروسہ ہے کب بدل جائے 
وقت بھی سرفرا سا لگ تا ہے 

کیوں نفس کو صلیب دیتے ہو
آدمی  تو  بھلا  سا   لگ تا ہے


7 comments:

  1. दोस्त और दोस्ती का दर्जा तो खुदा से भी ऊपर है साहब ! बहुत खूब !
    शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  2. बहुत अच्छी रचना. लिखते रहिये. शुभकामनायें.
    ---
    उल्टा तीर

    ReplyDelete
  3. बढिया प्रयास है आपका, धन्यवाद । इस नये हिन्दी ब्लाग का स्वागत है ।
    शुरूआती दिनों में वर्ड वेरीफिकेशन हटा लें इससे टिप्पणियों की संख्या‍ प्रभावित होती है
    (लागईन - डेशबोर्ड - लेआउट - सेटिंग - कमेंट - Show word verification for comments? No)
    पढें हिन्दी ब्लाग प्रवेशिका

    ReplyDelete
  4. hello sir..
    ur certainly n able writter..ur words touched my heart..looking forward to new updates..
    keep writting sir.

    ReplyDelete
  5. Dr. Sahab
    Apka andaj aur gazal kehne ka salika lajwab h.
    with best Wishes
    Dr. Prem Singh Pundir
    Ambala Cantt.

    ReplyDelete
  6. Anita Sharma from SydneyMarch 26, 2010 at 12:01 AM

    Nafas ji, hum toe apke great fan ho gaye hai jee. I look forward to your new gazals, please keep writing. I have read your book 'Khwabon ke Saaye', it's beautiful, can't wait for your next one. God bless you.

    ReplyDelete
  7. wah bahot acha..

    ReplyDelete